फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union govt planning to build a new secretariat in Lutyens' Delhi.

आलीशान सचिवालय बनवाने जा रही है मोदी सरकार

Wed, 05 Nov 2014 07:24 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
Union govt planning to build a new secretariat in Lutyens' Delhi.

दिल्ली के लुटियंज जोन में नरेंद्र मोदी सरकार एक भव्य सचिवालय बनाने जा रही है। सचिवालय की इस नई इमारत को लगभग 10 एकड़ में बनाया जाएगा। इसमें लगभग 22 लाख वर्ग फुट में कार्यालय बनाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार इसे कुछ खास उद्देश्य से बना रही है।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक नई इमारत लोधी रोड स्थित स्कोप कॉम्प्लेक्स से भी बड़ी होगी। लोधी रोड स्थित स्कोप कॉम्प्लेक्स फिलहाल 24 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के दफ्तर हैं, जिसमें 9000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। यानि नई इमारत में 18000 से अधिक कर्मचारी एक साथ काम कर पाएंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से जुड़े एक खास सूत्र ने बताया कि इमारत का निर्माण बहुत जल्द शुरू होने वाला है। पूरे मुद्दे पर अगले सप्ताह ही एक उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई गई है। यही नहीं, नई इमारत में अभी से बुकिंग भी शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक करीब-करीब हर मंत्रालय और विभाग ने अपने लिए जगह की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई इमारत के लिए लुटियंस जोन ही क्यों?

Union govt planning to build a new secretariat in Lutyens' Delhi.

सचिवालय के लिए इस बार भी लुटियंस जोन ही चुना गया है। असल में यह इलाका राजधानी के बीचोबीच है, यहां लोगों की पहुंच आसान है। जानकारी के अनुसार ‌इस पर फैसला लेने से पहले कई जगहों के बारे में विचार किया गया था, पर लुटियंस जोन पर ही आकर सबकी सहमति बनी।

असल में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पास घिटोरनी, दक्षिण दिल्ली जैसे इलाकों में काफी जमीन है, जहां नया सचिवालय बनाया जा सकता है, लेकिन इस विकल्प पर अंतिम सहम‌ति नहीं बनी। इसका प्रमुख कारण मंत्रालय और विभाग हैं। उनके लुटियंस से मोह के चलते यह फैसला लिया गया है।

इस‌के अलावा अन्य जिन जगहों पर विचार किया जा रहा था, उनमें अधिकतर शहरी विकास मंत्रालय ने राज्य सरकारों की संपत्ति (जम्मू-कश्मीर हाउस और बीकानेर हाउस) केंद्रीय दफ्तरों को आवंटित कर रखी है। ऐसी स्थित में मंत्रालय और विभाग निजी भवन किराए पर लेते हैं।

अखबार के मुताबिक इमारत के डिजाइन पर भी कुछ ही महीनों में काम शुरू होने वाल है। प्रस्ताव में लुटियंस के दो अहम सरकारी बंगलों के अधिग्रहण की भी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed