फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union budget 2019: CM Kejriwal hopes, part of Delhi will be increased in Budget

बजट 2019: केजरीवाल को उम्मीद, बढ़ेगा दिल्ली का हिस्सा

Fri, 05 Jul 2019 03:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Jul 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
Union budget 2019:  CM Kejriwal hopes, part of Delhi will be increased in Budget
Arvind Kejriwal - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

केजरीवाल सरकार को उम्मीद है कि आज पेश होने वाले केंद्रीय बजट में दिल्ली सरकार के हिस्से में इजाफा हो सकता है। वहीं, नगर निगमों को केंद्र सरकार अनुदान भी दे सकती है। पिछले हफ्ते केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बजट में दिल्ली का आवंटन बढ़ाने की अपील की थी। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार का मानना है कि केंद्र को दिल्ली से करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये का आयकर मिलता है। जबकि 2003 से अब तक दिल्ली को सिर्फ 325 करोड़ रुपये मिलता आया है। बीते करीब 16 सालों से यह रकम बढ़ाई नहीं गई है। दिल्ली सरकार की मांग रही है कि दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली को भी केंद्रीय करों में से हिस्सा मिले। सरकार इसे दिल्ली में होने वाले केंद्रीय निवेश के तौर पर देखती है। इससे आय बढ़ने की भी उम्मीद सरकार को है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही दिल्ली सरकार नगर निगमों को भी केंद्रीय अनुदान देने की बात करती रही है। दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली के नगर निगमों को केंद्र से अनुदान नहीं मिलता है। दिल्ली सरकार की दलील रही है कि दिल्ली के साथ इस पैमाने पर केंद्र को भेदभाव नहीं करना चाहिए। खासतौर से इसलिए भी कि केंद्र व नगर निगम में भाजपा की ही सरकार है। इसके अलावा दिल्ली का 3,000 करोड़ रुपये आईजीएसटी भी आवंटित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed