फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unidentified car chase eye witnesses of junaid murder case

जुनैद की हत्या के चश्मदीदों का आखिर कौन कर रहा था पीछा? ये है पूरा मामला

Fri, 30 Jun 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 30 Jun 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
unidentified car chase eye witnesses of junaid murder case
junaid murder - फोटो : अमर उजाला

जुनैद हत्याकांड की जांच में जुटी जीआरपी और क्राइम ब्रांच की टीमों ने हिरासत में लिए गए लोगों की शिनाख्त के लिए बुधवार को पीड़ितों को बुलाया था लेकिन शिनाख्त के बाद वापस लौटते समय पीड़ितों का किसी अज्ञात वाहन से पीछा किया गया। इससे घबराए पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। बल्लभगढ़ में पुलिस सहायता के लिए पहुंची और सुरक्षा के बीच पीड़ितों को खंदावली गांव पहुंचाया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की शिनाख्त के लिए मृतक के भाई हाशिम, मोहसिन और मोईन को पुलिस ने बल्लभगढ़ के ही किसी थाने में बुलाया था। हालांकि, पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें कहां बुलाया गया इसकी जानकारी नहीं है लेकिन वहां से वापस लौटते समय उनका बिना नंबर की ऑल्टो कार पीछा कर रही थी। 
विज्ञापन


पीड़ित क्रेटा कार में सवार थे, उन्हें जब संदेह हुआ था उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बल्लभगढ़ में पुलिस की पीसीआर सहायता के लिए पहुंची। इसके बाद ऑल्टो गायब हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक जुनैद के दोस्त अफजल ने बताया कि इस बार की जानकारी घर आकर हाशिम ने परिजनों को दी तो सभी घबरा गए। हाशिम ने बताया कि मोहसिन और मोईन के अलावा हमारे साथ मुस्तकीम भी था। हमें शिनाख्त के लिए बुलाया गया था। 

हत्या के मामले में गिरफ्तार 4 आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर भेजा

unidentified car chase eye witnesses of junaid murder case
जुनैद हत्याकांड के 4 आरोपी ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से बल्लभगढ़ जा रही ईएमयू में जुनैद नाम के किशोर की पीट-पीटकर हत्या मामले में बुधवार को गिरफ्तार चार आरोपियों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

बुधवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी 50 साल का है। वह दिल्ली सरकार का कर्मचारी है। पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उसमें दो आरोपी 20-20 साल के हैं। जबकि एक आरोपी 30 साल का है। इसके पहले पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed