फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unheard stories of mass suicide all four daughters who died were handicapped

बुराड़ी कांड 2.0: चारों बेटियां थीं दिव्यांग... पत्नी भी बीमारी में गुजर गई, सामूहिक खुदकुशी की अनसुनी बातें

Sat, 28 Sep 2024 08:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Sep 2024 08:18 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पिता हीरालाल कारपेंटर का काम करता था। पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हुई थी। उसके बाद हीरालाल अकेला पड़ गया था।

विज्ञापन
Unheard stories of mass suicide all four daughters who died were handicapped
वसंतकुंज सामूहिक खुदकुशी कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में बुराड़ी जैसा सामूहिक खुदकुशी मामला सामने आया है। वसंतकुंज के रंगपुरी गांव में पिता ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। पिता हीरालाल एक कमरे में और बेटियां दूसरे कमरे में एक ही बैड पर मृत मिली। एक वर्ष पहले पत्नी की कैंसर से मौत होने के बाद बेटियों की देखभाल की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई थी। इससे वह नौकरी पर समय से नहीं जा पाता था। स्पाइनल इंजरी अस्पताल ने उसे छह महीने पहले नौकरी से निकाल दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बेटियों की देखभाल के अलावा वह बहुत ज्यादा आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हीरालाल ने सामूहिक खुदकुशी जैसा कदम उठाने से पहले जीतिया पूजा भी की थी। वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस मेडिकल बोर्ड जरिए पांचों शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के रंगपुरी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह 10:18 बजे पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद हुआ। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से अंदर से बंद घर का दरवाजा तोड़ा तो पांच सड़े गले शव दो बैड पर अलग-अलग कमरे में पडे़ हुए थे।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से लग रहा है कि पेशे के कारपेंटर रहे पिता हीरालाल ने पहले सभी को सल्फास खिलाया और बाद में खुद पी लिया। शवों के पास से पुलिस को सल्फास की गोलियां और कमरे के डस्टबिन में जूस के टेट्रा पैक और पानी की बोतल मिली थी।

मृतक कारपेंटर का करता था काम
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पिता हीरालाल कारपेंटर का काम करता था। पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हुई थी। उसके बाद हीरालाल अकेला पड़ गया था। पत्नी की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट चुका था। हीरालाल सीसीटीवी फुटेज में 24 तारीख को घर के अंदर जाते दिखा है। हीरालाल पिछले 28 वर्षों से इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर, वसंत कुंज में बढ़ई के पद पर काम करता था। वह 25 हजार रुपये प्रति माह कमाता था। जनवरी 2024 से वह वहां अपनी ड्यूटी पर ठीक से नहीं जा पा रहा था।

चारों बेटियां थीं दिव्यांग 
दिल्ली पुलिस के अनुसार, हीरालाल की चारों बेटियां दिव्यांग थीं। 18 साल की बेटी नीतू, 15 साल की निशि, 10 साल की नीरू और आठ साल की बेटी निधि थी। पुलिस की शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ चारों बेटियां दिव्यांग होने की वजह से चलने फिरने में असमर्थ थीं। इनमें से एक बेटी को आंख से दिखता नहीं था। एक को चलने की में दिक्कत थी।

बेटियों के इलाज में रहता था व्यस्त 
मृतक के भाई मोहन शर्मा और उनकी भाभी गुड़िया शर्मा के मुताबिक, मृतक ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद पारिवारिक मामलों में रुचि लेना बंद कर दिया था। हमेशा किसी न किसी अस्पताल में अपनी बेटियों के इलाज में व्यस्त रहता था। बेटियां शायद ही कभी अपने कमरे से बाहर निकलती थीं।

पुलिस का बयान 
एफएसएल टीम को मौके से सबूत जमा करने के लिए बुलाया गया था। शुरुआती जांच में लग रहा है कि परिवार ने सल्फास नामक जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। इसके पुलिस को इस बाबत सबूत भी मिले हैं। पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले हीरा लाल के बड़े भाई जोगिंदर को घटना की सूचना दे दी थी। पुलिस को अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है। - रोहित मीणा, पुलिस उपायुक्त, साउथ-वेस्ट जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed