{"_id":"5c76dd88bdec2208b0010b7e","slug":"under-trial-prisoner-absconded-from-rml-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमएल अस्पताल से विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमएल अस्पताल से विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार
Thu, 28 Feb 2019 12:27 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
rml hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) से मंगलवार रात को एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। कैदी ने फरार होने के लिए वार्ड में भीड़ का फायदा उठाया। हालांकि पुलिस ने उसे सुल्तानपुरी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। विचाराधीन कैदी एड्स की बीमारी से पीड़ित है और इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी को तीन दिन पहले आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैदी को एड्स की बीमारी है। वह आरएमएल में वार्ड नंबर-8, बेड नंबर-9 न्यू बिल्डिंग, आरएमएल में भर्ती था। दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात एएसआई जसपाल और सिपाही सुरेश वार्ड में तैनात थे।
मंगलवार रात को वार्ड में ज्यादा भीड़ थी। वह भीड़ का फायदा उठाकर रात करीब पौने दो बजे फरार होने में कामयाब हो गया। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस की मदद से तीसरी बटालियन पुलिस ने बुधवार सुबह कैदी को सुल्तानपुरी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
फरार होने के बाद वह अपने घर पहुंचा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कैदी को कुछ महीने पहले सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। तभी से वह तिहाड़ तेल में बंद था। इस बात की जांच की जा रही है कि कैदी को एड्स की बीमारी कब से है।