फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncontrolled bus first collided with an auto then crushed two people one died

Delhi: अनियंत्रित बस ने पहले ऑटो में मारी टक्कर फिर दो लोगों कुचला, एक की मौत

Fri, 12 May 2023 09:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 May 2023 09:07 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार, सनलाइट कालोनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सराय काले खां फ्लाईओवर लाल बत्ती पर एक बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी है। जांच में पता चला कि गाजियाबाद से दिल्ली आ रही निजी बस ने पहले एक पिलर को टक्कर मारी।

विज्ञापन
Uncontrolled bus first collided with an auto then crushed two people one died
बस फ्लाईओवर के नीचे घुसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराय काले खां बस अड्डे पर बृहस्पतिवार दोपहर बेकाबू बस ने फ्लाईओवर के नीचे ऑटो को टक्कर मारने के बाद दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि ऑटो चालक व राहगीर जख्मी हो गया। दोनों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त सोनू विहार, डीएलएफ, लोनी निवासी रमाकांत (36) के रूप में हुई है। घायल हुए ऑटो चालक रमेश (39) और लड्डन यादव का इलाज जारी है। सनलाइट कालोनी थाना पुलिस ने बस व ऑटो कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार, सनलाइट कालोनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सराय काले खां फ्लाईओवर लाल बत्ती पर एक बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी है। जांच में पता चला कि गाजियाबाद से दिल्ली आ रही निजी बस ने पहले एक पिलर को टक्कर मारी। इसके बाद सवारी ऑटो को टक्कर मारने के बाद फुटपाथ के पास खड़े दो लोगों को कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में ऑटो चालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed