फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncontrollable car trampled elderly couple in Delhi s Shahdara area one dead

बेरहम कार सवार: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग दंपती को कुचला, दर्द से करहाते रहे दोनों, पति ने तोड़ा दम

Sun, 28 Aug 2022 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Aug 2022 11:16 PM IST
सार

हादसे के बाद कार चालक पुश्ता की ओर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में दंपती को अस्पताल पहुंचाया। जहां बुजुर्ग हीरालाल (75) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उनकी पत्नी मुन्नी देवी (72) की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Uncontrollable car trampled elderly couple in Delhi s Shahdara area one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी इलाके में रविवार मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बुजुर्ग दंपती को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी कार समेत मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में दपंती को नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां बुजुर्ग हीरालाल (75) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उनकी पत्नी मुन्नी देवी (72) की हालत नाजुक बनी हुई है। गीता कालोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हीरालाल परिवार के साथ गीता कालोनी इलाके में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटा संजीव कुमार व बाकी सदस्य हैं। हीरालाल रोजाना सुबह के समय पत्नी के साथ सैर करने जाते थे। रविवार तड़के भी दोनों एक साथ निकले थे। सुबह 6.50 बजे दोनों जैसे ही दमकल केंद्र के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक पुश्ता की ओर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में दंपती को अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सफेद रंग की कार जिसने दोनों को टक्कर मारी है वह गीता कालोनी थाने की ओर से पुश्ता रोड की ओर जा रही थी। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed