{"_id":"5da79d298ebc3e015d44da05","slug":"uncle-nephew-do-snatching-on-sports-bike-caught-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर प्लेट बदलकर स्पोर्टस बाइक पर झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे चाचा-भतीजा, धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर प्लेट बदलकर स्पोर्टस बाइक पर झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे चाचा-भतीजा, धरे
Thu, 17 Oct 2019 04:14 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 17 Oct 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स बाइक पर झपटमारी करने वाले चाचा-भतीजे को मधु विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी चाचा रामकुमार यादव और भतीजे सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी पहचान छिपाने के लिए अपनी बाइक की नंबर प्लेट बदलकर वारदात को अंजाम देते थे। इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी की पांच वारदात सुलझी हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी टीम खिचड़ीपुर अंडरपास के नीचे पिकेट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली नंबर की एक बाइक को आते देखकर रोका। जांच की गई तो पता चला कि बाइक की नंबर प्लेट को टेप से चिपकाया गया था। नंबर प्लेट हटाने पर नीचे यूपी की नंबर प्लेट मिली।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर बाइक सवारों ने बताया कि वह दोनों चाचा-भतीजे हैं। पिछले कई साल से दोनों एक साथ मिलकर झपटमारी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मधु विहार में चार और प्रीत विहार में एक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन