फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncle killed with sharp weapons, threw off body in bag

धारदार हथियार से चाचा को मारा, बोरे में बंद कर फेंक दी लाश

Fri, 06 Nov 2015 10:42 PM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Uncle killed with sharp weapons, threw off body in bag

महेंद्र पार्क इलाके में जमा राशि नहीं देने पर भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी थी। इस बात का खुलासा आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद की है। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को एक व्यक्ति का शव बोरे में बंद मिला था, जिसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को बड़ौला गांव में बोरे में बंद एक शख्स की लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त आजादपुर मंडी में मजदूरी करने वाले शिवनाथ(45) के रूप में हुई।
विज्ञापन


जांच के दौरान शिवनाथ के मकान मालिक टेकचंद ने बताया कि शिवनाथ अपने भतीजे गांव बुडबद सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश निवासी जगदीश के साथ रहता था। पुलिस शिवनाथ के कमरे पर पहुंची तो कमरा बंद था और जगदीश गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और शव को बोरी में बंद कर उसे फेंक दिया

Uncle killed with sharp weapons, threw off body in bag

चार घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को फल मंडी के पास से दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ आठ साल से रह रहा था। दोनों आजादपुर मंडी में मजदूरी करते थे।


दोनों कमाई का हिस्सा एक साथ जमा करते थे। उन लोगों ने 30 हजार रुपये जमा किए थे। गांव में रुपये की जरूरत होने पर जगदीश ने शिवनाथ से तीस हजार रुपये मांगे।

लेकिन शिवनाथ ने मना कर दिया। इससे गुस्साए जगदीश ने अपने सहयोगी अर्जुन के साथ मिलकर रात में शिवनाथ की हत्या कर दी और शव को बोरी में बंद कर उसे फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed