{"_id":"643353c719a9472b700a4fb3","slug":"uncle-breaks-nephew-tooth-by-punching-him-in-delhi-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: घूंसा मारकर चाचा ने तोड़ा भतीजे का दांत, सहरी का सामान लेने निकला था नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: घूंसा मारकर चाचा ने तोड़ा भतीजे का दांत, सहरी का सामान लेने निकला था नाबालिग
Mon, 10 Apr 2023 09:41 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Apr 2023 09:41 AM IST
सार
दिल्ली में एक शख्स ने घूंसा मारकर भतीजे का दांत तोड़ दिया। किशोर सहरी का सामान लेने निकला था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक युवक ने मामूली बात पर 13 साल के भतीजे के मुंह पर घूंसा मारकर दांत तोड़ दिया। जख्मी हालत में पीड़ित को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने किशोर के पिता मोहम्मद तारिख (39) की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी मोहम्मद हारिस की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार के साथ गली नंबर-2, चिमनी मिल, बाड़ा हिंदूराव इलाके में रहता है।
सदर बाजार में इनका छोटा भाई हारिस रहता है। इनका हारिस से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
आरोप है कि शुक्रवार देर रात को तारीख का बेटा सहरी का सामान लेने जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसे चाचा मिला और पूछताछ करने लगा। किसी बात पर आरोपी ने उसके मुंह पर जोरदार घूंसा मार दिया।