फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncle arrested for misdeed and murdering a girl in Delhi

दिल्ली में रिश्ते शर्मसार: शराबी फूफा ने बच्ची से की दरिंदगी... शव झाड़ी में फेंका; पत्नी भी इस आदत से परेशान

Wed, 25 Sep 2024 07:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Sep 2024 07:21 PM IST
सार

आरोपी ने अगवा करने की बात मानी है। पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर की लोकेशन के बारे में पता किया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शराब पीने की आदी है।

विज्ञापन
Uncle arrested for misdeed and murdering a girl in Delhi
बच्ची से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिले के नरेला औद्योगिक थाना क्षेत्र में शराबी फूफा ने चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया, उसके बाद हत्या कर शव झांड़ियों में फेंक दिया। वारदात 22 सितंबर की है। मामले में पुलिस ने आरोपी को यूपी पुलिस की मदद से यूपी के सीतापुर जिले से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शराब पीने की आदी है। उसकी पत्नी और दो बच्चे नरेला इलाके में साले के यहां रहते हैं। आरोपी पत्नी और बच्चे को सीतापुर रहने के लिए बुला रहा था। लेकिन पत्नी उसकी शराब पीने की आदत से परेशान होकर नहीं आना चाहती थी। ऐसे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

डीसीपी रवि कुमार सिंह के अनुसार, 22 सितंबर को पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी कि उसके जीजा ने उसकी बेटी का अहरण कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि पीड़ित की बहन की शादी आरोपी से हुई है। दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता रहता है। ऐसे में पत्नी अपने भाई के यहां रहने आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी मिलने पर आरोपी ने अपने साले को फोन अपनी पत्नी को वापस भेजने के लिए कहा। साथ ही धमकी दी कि पत्नी को नहीं भेजने पर वह उसकी बेटी को अगवा कर लेगा। परिवार वालों को लगा कि वह मजाक कर रहा है। लेकिन बेटी के गायब होने के बाद पीड़ित ने आरोपी से फोन पर बात की।

विज्ञापन

आरोपी ने अगवा करने की बात मानी। पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर की लोकेशन के बारे में पता किया। जिससे उसका लोकेशन सीतापुर यूपी में आई। पुलिस परिवार के साथ वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शव को तालाब के पास झाड़ियों में फेंका...
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। वह अपनी पत्नी को यूपी में गांव वापस जाने के के लिए कह रहा था। लेकिन उसकी पत्नी जाना नहीं चाहती थी क्योंकि वह और उसकी बेटी नरेला में एक फैक्टरी में काम कर रही थीं, जिससे उनकी जरूरतें मुश्किल से पूरी हो रही थीं। उनके पास गांव में कोई रोजगार के अवसर नहीं थे।

आरोपी आदतन शराबी है और हमेशा शराब के नशे में रहता है। घटना वाले दिन आरोपी का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया। उसके बाद हत्या कर शव को टिकरी गांव के खुले तालाब के पास झाड़ियों के पास फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed