सुनपेड़ अग्निकांड पर राजपूत महासभा का अल्टीमेटम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनपेड़ में हुए अग्निकांड में राजपूत समाज के लोगों को नामजद करने व गिरफ्तार करने के विरोध अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा ने जिला उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल और पुलिस आयुक्त सुभाष यादव को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री मनोहरलाल व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नाम ज्ञापन सौंपा।
महासभा ने मांग की कि जब तक सीबीआई की जांच पूरी नहीं होती, तब तक गिरफ्तार किए गए लोगों को जमानत पर रिहा किया जाए। इसके अलावा नामजद अन्य किसी की गिरफ्तारी न की जाए।
उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि यदि सात दिन के अंदर उनकी मांगों पर सरकार व प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया तो राजपूत समाज संघर्ष करेगा।
आपसी रंजिश का लगाया आरोप
महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विनय भाटी कहा कि दलित परिवार के घर में आग लगने की घटना में राजपूत परिवार के नामजद लोग शामिल नहीं हैं। इन पर आपसी रंजिश में यह आरोप लगाया गया है।
हादसे में दलित वर्ग के दो मासूम बच्चों के आग में जलकर मारने पर समाज संवेदना व्यक्त करता है। पिछले वर्ष एक ही राजपूत परिवार के तीन नौजवानों की हत्या कर दी गई थी। यह मामला अदालत में विचाराधीन है।
इन हत्याओं के केस में सारे सबूत एवं चश्मदीद गवाओं के बयान लगभग पूर्ण हो चुके हैं। इसमें अदालत को फैसला आने वाला है। ऐसे में केस प्रभावित करने के लिए निर्दोष राजपूत परिवारों को फंसाने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।