फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UK strain is more infectious & spreads more rapidly says Director of AIIMS Delhi Dr Randeep Guleria

एम्स निदेशक गुलेरिया ने कहा- अधिक संक्रामक है कोरोना का नया स्ट्रेन, तेजी से फैलता है

Thu, 31 Dec 2020 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
UK strain is more infectious & spreads more rapidly says Director of AIIMS Delhi Dr Randeep Guleria
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि हो सकता है कोरोना का नया स्ट्रेन भारत में दिसंबर से पहले प्रवेश कर गया हो। इसलिए कि ब्रिटेन में इसका पता सितंबर में चल गया था और हो सकता है कि लोग इससे संक्रमित भी हुए हों। 
विज्ञापन


कोरोना में विभिन्न स्थानों पर कुछ परिवर्तन देखने को मिले हैं। यूके स्ट्रेन चिंताजनक है और महामारी विज्ञान के आंकड़ों से पता चलता है कि यह अधिक संक्रामक है और बीमारी के रूप में तेजी से फैलता है। नए स्ट्रेन की रोकथाम के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। अभी यह भी देखना होगा कि क्या वास्तव में यह स्ट्रेन भारत आया है?
विज्ञापन

भारत में इसके दिसंबर से पहले मौजूद होने को लेकर गुलेरिया ने कहा कि यह बता पाना कठिन होगा क्योंकि यह तो आंकड़ों पर निर्भर करेगा। हमारे देश में इसे लेकर अध्ययन किए जा रहे हैं और नवंबर से ही सैंपल लिए जा रहे हैं।  

लेकिन इतना तो कहा ही जा सकता है कि नया कोरोना स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक और घातक है इसलिए अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। न्या स्ट्रेन संक्रामकता पर असर डालता है। इसका अर्थ यह हुआ कि अधिक लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। 


बहरहाल, अगर यूके स्ट्रेन के चलते कोरोन के मामलों में बढ़ोतरी होती है तो हम इससे निपटने के लिए कदम उठाने में सक्षम हैं। अभी हमारी स्थिति बेहतर है। दैनिक मामलों में कमी आई है। हमारी रिकवरी दर भी अच्छी है और मौत का आंकड़ा भी नीचे आया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed