फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UGC writes to colleges and universities of India to give admission in graduation by deeming cbse applied maths as subject

यूजीसी की शिक्षण संस्थानों को चिट्ठी: सीबीएसई के एप्लाइड मैथ्स को विषय मानकर स्नातक प्रोग्राम में दाखिला दें संस्थान

Sat, 18 Sep 2021 01:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Sep 2021 01:12 PM IST
सार

यूजीसी ने पत्र में कहा है कि यह विषय एक नियमित शैक्षणिक विषय है और इस विषय में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को दाखिले के लिए पात्रता तय करने को लेकर एग्रीगेट मार्क्स की गणना के लिए शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
UGC writes to colleges and universities of India to give admission in graduation by deeming cbse applied maths as subject
UGC

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने  देश भर के सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को पत्र लिखकर कहा है कि वे सीबीएसई के एप्लाइड मैथ्स विषय को भी मान्य विषय मानकर छात्रों को ग्रेजुएट प्रोग्राम मेंं दाखिला दें। पत्र मेंं कहा गया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाल में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए नया विषय एप्लाइड मैथमेटिक्स शुरू किया है। यह सामान्य मैथमेटिक्स विषय की तरह ही ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए मान्य है।

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश  जैन ने सभी कुलपतियों को लिखे पत्र में कहा है कि एप्लाइड मैथ्स को मुख्य साइंस कोर्सेज के अलावा ह्यूमेनिटीज व कॉमर्स कोर्स में दाखिले के लिए गणना के दौरान शामिल किया जा सकता है। मालूम हो कि एप्लाइड मैथ्स में 80 फीसदी मार्क्स थ्योरी और 20 फीसदी मार्क्स प्रैक्टिकल के होते हैं। 
विज्ञापन


यूजीसी ने पत्र में कहा है कि यह विषय एक नियमित शैक्षणिक विषय है और इस विषय में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को दाखिले के लिए पात्रता तय करने को लेकर एग्रीगेट मार्क्स की गणना के लिए शामिल किया जा सकता है। सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा गया है कि वो डिग्री कोर्सेज में छात्रों के दाखिले के लिए इस नए विषय को मान्यता देने को लेकर उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सीबीएसई ने यूजीसी को पत्र लिखकर कहा था कि कुछ विश्वविद्यालय ने इकोनॉमिक्स, कॉमर्स और सोशल साइंस विषयों मेंं दाखिले के लिए गणित विषय की अनिवार्यता तय की है। ऐसी शिकायतें मिल हैं कि कॉलेज और विश्वविद्यालय एप्लाइड मैथ्स को दाखिले के लिए वैध नहीं मान रहे हैं।


सीबीएसई ने कहा कि एप्लाइड मैथ्स विषय भी मैथमेटिक्स की तरह डिग्री कोर्सो मेें दाखिले के लिए मान्य है। इसलिए एप्लाइड मैैथ्स को भी विश्वविद्यालयाें और कॉलेजों मेंं दाखिले के लिए पूरी तरह मान्य माना जाए। साथ ही विश्वविद्यालयों को इस संबंध मेंं दिशानिर्देश भी दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed