{"_id":"5d2772878ebc3e6ca621c200","slug":"ugc-want-report-on-sexual-harassment-in-university-till-thirty-first-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विश्वविद्यालय 31 तक भेजें यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विश्वविद्यालय 31 तक भेजें यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट
Thu, 11 Jul 2019 11:01 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:01 PM IST
सार
-यूजीसी ने 2018-19 सत्र के तहत कुल मामलों की मांगी जानकारी
विज्ञापन
ugc
विस्तार
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला कर्मियों, शिक्षकों और छात्राओं को सुरक्षित माहौल देना चाहता है। इसलिए आयोग ने विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक सत्र 2018-19 के तहत यौन उत्पीड़न के कुल मामलों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है। 31 जुलाई तक यूजीसी को रिपोर्ट भेजनी होगी।
विज्ञापन
यूजीसी की ओर से केंद्रीय, डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी, स्टेट व प्राइवेट यूनिवर्सिटी समेत उच्च शिक्षण संस्थानों के कुलपति और डायरेक्टर को पत्र लिखा गया है। आयोग ने पूछा है कि विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों को शिकायत समिति गठित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
हालांकि, कुछ विवि में नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। आयोग ने विश्वविद्यालयों से शिकायत समिति गठित की गई या नहीं, समिति के पास यौन उत्पीड़न से जुड़ी कुल कितनी शिकायत आईं और उन पर क्या कार्रवाई हुई? पर विस्तार से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
आयोग के मुताबिक, शिकायत समिति में संस्थान की महिला शिक्षक, कर्मी और छात्राएं यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायत दे सकती थीं। सभी शिकायतों का समिति को रिकार्ड रखना अनिवार्य था। विवि और उच्च शिक्षण संस्थानों से 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 तक की शिकायतों की रिपोर्ट बनाकर भेजनी होगी।