{"_id":"5d03f2368ebc3e4e20241006","slug":"uber-cab-driver-arrested-for-smuggling-illegal-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबर कैब से करता था अवैध हथियारों की तस्करी, दिल्ली पुलिस ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उबर कैब से करता था अवैध हथियारों की तस्करी, दिल्ली पुलिस ने धरा
Sat, 15 Jun 2019 12:45 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
अवैध हथियार सप्लाई करने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उबर कैब से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कैब आरोपी की खुद की है। आरोपी अवैध हथियार उत्तम नगर, द्वारका, नजफगढ़ और पश्चिमी यूपी में सप्लाई करता था। आरोपी के कब्जे से दो कारतूस, तीन स्वचालित पिस्तौल और एक कट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला के अनुसार, इंस्पेक्टर पीसी खंडूरी की टीम को सूचना मिली थी कि अलीगढ़ निवासी राहुल सिंह उर्फ गुड्डू अवैध हथियारों की तस्करी करने में लगा हुआ है और वह यूपी से खेप लेकर सेक्टर-13, द्वारका में आएगा।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने द्वारका में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी एक स्वचालित पिस्तौल को 20 से 25 हजार रुपये में लाता था और 50 से 60 हजार रुपये में बेचता था। कट्टे को 2500 से 3000 रुपये में लाता और 6 से 7 हजार रुपये में बेचता था।
विज्ञापन