फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uber cab collided with truck three dead in Okhla Industrial Area

ट्राला ट्रक ने उबर कैब को मारी टक्कर, जीजा-सालों समेत तीन की मौत

Tue, 12 Nov 2019 01:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Uber cab collided with truck three dead in Okhla Industrial Area
ट्रक ने उबर कैब को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्व जिले के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एमबी रोड की ओर से जा रहे ट्राला ट्रक (14 टायर वाला ट्रक) ने उबर कैब वैगन आर कार को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि वैगन आर कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कैब चला रहा जीजा और उसके दो सगे सालों की मौत हो गई जबकि साले का दोस्त बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल रूपम (43) का मैक्स अस्पताल साकेत में इलाज जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक मैनपुरी निवासी राम रतन (32) को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है। शवों को एम्स मोर्चरी भेजकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त पीलीभीत निवासी अपूर्व सरकार (35), उसके दो साले मध्य प्रदेश निवासी सुशंकर राय (42) और सिद्धार्थ राय (45) के रूप में हुई है। सुशंकर और सिद्धार्थ दोनों सगे भाई हैं जबकि अपूर्व इनका जीजा है। अपूर्व उबर और सिद्धार्थ ओला कैब चलाते हैं। 

Uber cab collided with truck three dead in Okhla Industrial Area
ट्रक ने उबर कैब को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

सुशंकर को छोड़कर तीनों इंदिरा कल्याण विहार, ओखला औद्योगिक क्षेत्र-1 में अपने परिवारों के साथ रहते हैं। सुशंकर मध्य प्रदेश में रहकर अपने गांव में खेती करता है। वह अपने भाई सिद्धार्थ से मिलने पिछले कुछ दिनों से दिल्ली आया हुआ था। रविवार शाम को अपूर्व अपनी कैब में दोनों सालों सुशंकर, सिद्धार्थ और सिद्धार्थ के दोस्त रूपम को लेकर किसी काम से बाहर गया था।

इस बीच रात करीब 11 बजे चारों वैगन आर कैब से वापस इंदिरा कल्याण विहार लौट रहे थे। मां आनंदमयी मार्ग पर पहुंचने पर एमबी रोड की ओर से आए ट्राला ट्रक को चालक ने अचानक ओखला फेज-1 की ओर ट्रक मोड़ दिया जिससे इनकी कैब को जबरदस्त टक्कर लगी। ट्राला की टक्कर लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रेस्त हो गई। राहगीरों ने घायल अपूर्व को ईएसआई अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

वहीं सुशंकर को अपोलो अस्पताल में मृत घोषित किया गया। दूसरी ओर सिद्धार्थ को ईएसआई अस्पताल से एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रूपम मंडल का मैक्स अस्पताल इलाज जारी है। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं रूपम के परिजन उसके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed