कैसे आप भी घर बैठे बुक करा सकते हैं ऑटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक स्तर पर कैब सेवा प्रदान करने वाली उबर कैब ऐप ने बृहस्पतिवार को अपनी एक नई सेवा 'उबर ऑटो' दिल्ली में लॉंन्च की। इस नई सुविधा के माध्यम से अब दिल्लीवासियों को घंटों तक ऑटो इंतजार नहीं करना होगा ना ही उन्हें किराए के लिए माथापच्ची करनी होगी।
आपको केवल उबर ऐप इंस्टॉल करना होगा। उसके बाद मेन्यू से उबर ऑटो को सेलेक्ट करना होगा और अपनी यात्रा बुक कर लेनी होगी।
इसके बाद अपने गंतव्य पर पहुंचकर कैश में पेमेंट कर देनी होगी। यानी अगर आप की जेब में पैसे हैं और आपको किराए को लेकर ज्यादा चिकचिक नहीं चाहिए तो ये सेवा आपके लिए उपयोगी है।
'ओनली कैश' सेवा है उपलब्ध
फिल्हाल यह नई सुविधा 'केवल नकद' में उबलब्ध है। बता दें कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने जो गाइडलाइन तय की है उसी के आधार पर आपसे पैसे लिए जाएंगे, जिसका मतलब है कि आपको भाड़े के लिए मोलभाव नहीं करना होगा।
ग्राहक इस सेवा का लाभ तब भी उठा सकेंगे जब उनके पेटीएम में बिल्कुल भी क्रेडिट नहीं होगा क्योंकि यह पूरी व्यवस्था नकद पर आधारित है।
अपनी इस सुविधा के बारे में बताते हुए उबर अपने ब्लॉग में लिखता है कि, 'जब दिल्ली में घूमने की बात आती है तो ऑटोरिक्शा सबसे पहले याद आते हैं।'
'यहां के परिप्रेक्ष्य में ऑटोरिक्शा ट्रांस्पोर्टेशन का एक बड़ा माध्यम हैं। हमारे लिए उबर ऑटो टेक्नोलॉजी के माध्यम से ज्यादा विकल्प मौजूद कराने का जरिया है, जिससे जिंदगी को ज्यादा आसान और दिल्ली को चलता फिरता बनाया जा सकता है।'
यह सुविधा केवल दिल्ली के लिए है। यूपी और हरियाणा में उबर ऑटो सेवा उपलब्ध नहीं है।