{"_id":"69a9a1f22875145d8b0adee7","slug":"two-youths-were-stabbed-while-trying-to-intervene-in-a-fight-one-died-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126592-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: झगड़े में बीच-बचाव करने पर दो युवकों को मारा चाकू, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: झगड़े में बीच-बचाव करने पर दो युवकों को मारा चाकू, एक की मौत
विज्ञापन
-उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में हुई वारदात, दूसरे युवक की हालत नाजुक, एलएनजेपी अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज
-पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोचा, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस, नेपाल और पिंटू करा रहे थे जानकार के झगड़े में बीच-बचाव, इन दोनों को मारा चाकू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में होली के दिन शराब के नशे में धुत युवक एक शख्स से मारपीट कर रहे थे। पीड़ित रवि कुमार के जानकार युवक नेपाल राम और पिंटू कुमार बीच-बचाव के लिए वहां पहुंचे। इस बीच आरोपियों ने रवि को तो छोड़ दिया, जबकि दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। गंभीर हालत में दोनों को बुराड़ी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां नेपाल राम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पिंटू कुमार की हालत को देखते हुए उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास काम मामला दर्ज कर नाबालिग समेत तीन को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान सलमान, चंदन और 16 साल के एक नाबालिग के रूप में हुई है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर बुराड़ी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि मूलरूप से मधेपुरा, बिहार का रहने वाला नेपाल राम बुराड़ी के वशिष्ठ विहार में रहकर मजदूरी करता था। इसका परिवार गांव में रहता है।