{"_id":"6552c993124001021b0926b3","slug":"two-youths-stabbed-each-other-in-a-mutual-fight-one-died-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: आपसी झगड़े में दो युवकों ने एक-दूसरे को मारा चाकू, एक की हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: आपसी झगड़े में दो युवकों ने एक-दूसरे को मारा चाकू, एक की हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 14 Nov 2023 06:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:42 AM IST
सार
मधु विहार स्थित अल्लाह कॉलोनी में सोमवार दोपहर हुए झगड़े में दो युवकों ने एक-दूसरे को चाकू मार दिया। दोनों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक का पुलिस कस्टडी में इलाज जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधु विहार स्थित अल्लाह कॉलोनी में सोमवार दोपहर हुए झगड़े में दो युवकों ने एक-दूसरे को चाकू मार दिया। दोनों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक का पुलिस कस्टडी में इलाज जारी है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त आरिफ (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मनोज (49) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रुपयों को लेकर सोमवार सुबह से ही आरिफ और मनोज के बीच बहस हो रही थी। दोपहर को बहस ने झगड़े का रूप ले लिया। मनोज ने आरिफ को कई जगह चाकू मार दिया, जबकि हमले में मनोज के भी चाकू लग गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद शाम के समय आरिफ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरिफ मंडावली की अल्लाह कॉलोनी में रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी है। आरिफ ऑटो चालक है। आरोपी मनोज भी मंडावली में तालाब चौक पर रहता है। वह पेशे से टैक्सी चालक है।
विज्ञापन