फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths shot reel by hanging on the window of moving Scorpio in Noida

Noida: न पुलिस का खौफ न जान की परवाह, चलती स्कार्पियो की खिड़की पर लटककर बनाई रील; देखें वीडियो

Fri, 11 Oct 2024 06:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Oct 2024 06:53 PM IST
सार

नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो युवक एक स्कार्पियो के दोनों तरफ की खिड़की में लटककर सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Two youths shot reel by hanging on the window of moving Scorpio in Noida
चलती स्कार्पियो की खिड़की पर लटके युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के युवाओं में सोशल मीडिया रील्स के लिए वीडियो बनाने का जुनून इस कदर हावी को गया कि उन्हें अपनी जान की परवाह भी नहीं हैं। इन्हें न तो पुलिस का डर दिखता है न ही चालान का। इसी तरह का वीडियो शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सेक्टर 120 का जोडियक सोसाइटी के सामने वाली रोड का है।

विज्ञापन




वायरल वीडियो में दो युवक एक स्कार्पियो के दोनों तरफ की खिड़की में लटककर सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जिले में सबसे अधिक चालान काटकर ट्रैफिक नियमों का पालन कराने का दावा करने वाली नोएडा ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं। हाल में ही ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे युवाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की थी, लेकिन यह महज खानापूर्ति साबित हो रही है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed