फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths shot at a hotel in Delhi s Dwarka North area

Delhi: ओयो होटल में कहासुनी में दो युवकों को मारी गोली, आरोपी फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

Sat, 08 Oct 2022 11:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Oct 2022 11:32 PM IST
सार

घायल युवकों को उनके दोस्त पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायल युवकों की पहचान ककरोला गांव निवासी गौरव शर्मा और सुनील के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Two youths shot at a hotel in Delhi s Dwarka North area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

द्वारका नार्थ इलाके में स्थित ओयो होटल में कहासुनी होने पर तीन हमलावरों ने दो युवकों को गोली मार दी। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल युवकों को उनके दोस्त पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायल युवकों के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घायल युवकों की पहचान ककरोला गांव निवासी गौरव शर्मा और सुनील के रूप में हुई है। गौरव ने पुलिस को बताया कि वह जमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। सात अक्तूबर को उसका जन्मदिन था। उसने पार्टी करने के लिए ककरोला हाउसिंग कांप्लेक्स के पास स्थित ओयो होटल में एक रूम बुक किया था। जहां वह अपने दोस्त विजय, विनय दीपक और दीपक के दोस्त सुनील के साथ पार्टी की। देर रात डेढ़ बजे सभी बाहर से खाना खाने के बाद होटल पहुंचे।
विज्ञापन


होटल के स्वागत कक्ष के पास विनय की होटल में ठहरे तीन युवकों से किसी बात पर कहासुनी होने लगी। एक युवक कमरे में चला गया। जबकि दो युवक गौरव, विजय और विनय को लेकर बाहर पहुंचे। एक युवक ने कमर में लगे पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। युवक उसके बाद कार में जाकर बैठ गया। इसी बीच सुनील वहां पहुंच गया और युवक को थप्पड़ मार दिया और उसे खींचकर होटल की ओर ले जाने लगा। यह देखकर युवक के दोस्त में उसे गोली मारने के लिए उकसाया। युवक ने पिस्टल निकालकर सुनील और गौरव के पैर में गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। दोस्तों ने घायल गौरव और सुनील को पास के अस्पताल ले गए। जहां से दोनों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची और गौरव के बयान दर्ज किया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। जहां से पुलिस को दो खोखा मिला है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed