फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths murdered a woman by pretending to be her aunt In Faridabad

Faridabad: मौसी बताकर दो युवकों ने की महिला की हत्या, वारादत को अंजाम देने के बाद सबके सामने से निकल गए हमलावर

Wed, 18 Oct 2023 11:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Oct 2023 11:27 PM IST
सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Two youths murdered a woman by pretending to be her aunt In Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर 62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए पर रहने वाली 45 साल की महिला की दो युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक फरार हो गए। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंदिर वाले पार्क के सामने राजू के मकान में पहली मंजिल पर यूपी निवासी रानी अपने बेटे के साथ करीब 3 महीने से किराए पर रह रही है। महिला का बेटा क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण करने के लिए शाम को जाता है। बुधवार की शाम 5:00 बजे दो युवक मकान मालिक राजू के घर आए। राजू ने पूछा की तुम दोनों कौन हो और किस से मिलना है। जिस पर युवकों ने कहा कि वह ऊपर रहने वाली मौसी से मिलने के लिए जा रहे हैं। कुछ समय बाद जब युवक नीचे आए। तो युवकों के कपड़े खून से सने हुए थे। जिसके बाद मकान मालिक राजू ने किराएदार के घर पर जाकर देखा तो रानी खून से सनी पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सूत्रों के अनुसार महिला पहले साहुपुरा गांव में किराए पर रहती थी। महिला के पति यूपी में ही रहते हैं। महिला का बेटा सेक्टर 62 स्थित निजी स्कूलों में पढ़ता है। साथ ही वह क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए जाता है। आरोपियों ने कहा कि वह मृतक रानी उसकी मौसी लगती है। उससे मिलने के लिए जा रहे हैं। थाना आदर्श नगर प्रभारी रामबीर ने बताया कि आरोपी मृतक महिला के चाचा का लड़का है। परिजनों द्वारा शिकायत दी जा रही है। मृतक के परिवार वालों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed