फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths forcefully cut beard a man in gurugram

पाकिस्तानी कहकर जबरदस्ती कटवा दी दाढ़ी, एफआईआर दर्ज, तीन गिरफ्तार में

Thu, 02 Aug 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 02 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two youths forcefully cut beard a man in gurugram
युवक की दाड़ी कटवाई - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गुरुग्राम के खांडसा मंडी के पास मंगलवार को दो युवकों ने एक मुस्लिम युवक जफरुद्दीन के साथ मारपीट की और उसे पाकिस्तानी कहकर सैलून में जबरदस्ती उसकी दाढ़ी कटवा दी। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसमें बाल काटने वाला नाई भी शामिल है।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से जफरुद्दीन डरा हुआ है और पुलिस को शिकायत देने से घबरा रहा है। नूंह (मेवात) के बादली गांव निवासी जफरुद्दीन  गुरुग्राम सेक्टर-29 में ढाबा चलाता है। 
विज्ञापन


मंगलवार को वह सामान लेने के लिए अपने कारीगर इब्राहिम के साथ खांडसा मंडी गया था। वहां इब्राहिम बाल कटवाने के लिए सैलून में चला गया। आरोप है कि वहां पर दो युवक पहले से बाल कटवा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इब्राहिम की बारी आई तो दोनों युवक जफरुद्दीन की दाढ़ी पर कमेंट करने लगे। युवकों ने जफरुद्दीन को इब्राहिम की तरह क्लीन सेव रखने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया।

पाकिस्तानी कहकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी

इसके बाद युवकों ने उसे पाकिस्तानी कहकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हेयर ड्रेसर ने भी युवकों से उसे छोड़ देने को कहा तो उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। युवकों ने जफरुद्दीन को दुकान के अंदर सीट पर बांधते हुए हेयर ड्रेसर को उसकी दाढ़ी काटने को कहा।

इनमें से एक युवक वीडियो बनाने लगा। दोनों जफरुद्दीन की दाढ़ी कटवाकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक वीडियो बना रहे युवक ने अपने दूसरे साथी को गौरव कहकर बुला रहा था।

इस मामले में शिवाजी नगर थाना प्रभारी संदीप ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। घटना के बाद जफरुद्दीन ने अपने मोबाइल से दो बार पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed