फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths died in a collision between an unknown truck and a scooter in Greater Noida

Road Accident: अज्ञात ट्रक और स्कूटी की हुई टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत और एक की हालत गंभीर; चालक फरार

Sat, 26 Jul 2025 10:40 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Jul 2025 10:40 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में अज्ञात ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Two youths died in a collision between an unknown truck and a scooter in Greater Noida
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर एयर फोर्स स्टेशन के पास अज्ञात ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर स्कूटी पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो युवकों को अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे घायल की हालत बिगड़ने के चलते दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस लगी है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित नई आबादी मोहल्ला निवासी अनस (18) फैजान (19) और अर्श सादोपुर की झाल पर कपड़ा सिलाई का काम कर रहे थे। शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे स्कूटी पर सवार होकर तीनों युवक दादरी के लिए चले थे। जब वह बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर एयर फोर्स स्टेशन के समीप पहुंचे तो अज्ञात ट्रक से स्कूटी की टक्कर हो गई, जिससे स्कूटी सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर बिलखते हुए घायलों को आसपास में लोगों ने सड़क से अलग किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने अनस व फैजान को मृत घोषित कर दिया। जबकि अर्श की हालत बिगड़ते देख दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed