{"_id":"66cc4d6b1a0b95f0700600dc","slug":"two-youths-died-after-being-hit-by-a-train-in-delhi-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ट्रेन के चपेट में आने से दो भाइयों की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ट्रेन के चपेट में आने से दो भाइयों की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 26 Aug 2024 03:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:10 PM IST
सार
दिल्ली में ट्रेन के चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। परिवार वालों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर्ष विहार के सबोली फाटक के पास ट्रेन के चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ममेरे और फुफेरे भाई थे। परिवार वालों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों के पैर और सिर में गंभीर चोट है। शुरुआती जांच में लगता है कि दोनों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। मृतकों की पहचान शालीमार गार्डन गाजियाबाद निवासी शाह आलम और शहीद नगर गाजियाबाद यूपी निवासी शजर अली के रूप में हुई है। दोनों रविवार दोपहर तीन बजे घर के निकले थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन