फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths created a ruckus at Rajiv Chowk metro station

Delhi: उप निरीक्षक और हवलदार से दो युवकों ने की मारपीट, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर किया हंगामा; एक दबोचा

Tue, 06 May 2025 05:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 May 2025 05:16 AM IST
सार

पीड़ित उप निरीक्षक श्री राम (57) राजीव चौक मेट्रो थाने में तैनात हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया, 30 अप्रैल की रात नौ बजे वह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सादी वर्दी में गश्त कर रहे थे। रात करीब नौ बजे गार्ड ने आकर बताया, दो युवक स्टेशन कंट्रोलर के साथ बदतमीजी और बदसलूकी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Two youths created a ruckus at Rajiv Chowk metro station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर टिकट के ज्यादा पैसे कटने पर हंगामा कर रहे दो युवकों को रोकना उप निरीक्षक को भारी पड़ गया। युवकों ने दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक की पिटाई कर दी। वहीं बीच बचाव करने पर हवलदार के साथ भी हाथापाई की। हवलदार ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मौके से भागे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पीड़ित उप निरीक्षक श्री राम (57) राजीव चौक मेट्रो थाने में तैनात हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया, 30 अप्रैल की रात नौ बजे वह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सादी वर्दी में गश्त कर रहे थे। रात करीब नौ बजे गार्ड ने आकर बताया, दो युवक स्टेशन कंट्रोलर के साथ बदतमीजी और बदसलूकी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह वहां पहुंच गए। दो युवक स्टेशन कंट्रोलर राम नरेश से कहासुनी कर रहे थे। जांच के दौरान स्टेशन कंट्रोलर ने बताया कि दोनों टिकट में ज्यादा पैसा कटने की शिकायत लेकर आए थे। जांच करने पर पता चला कि ज्यादा देर तक यात्रा करने और इस दौरान बाहर नहीं निकलने की वजह से उनपर 95 रुपये का जुर्माना लगा था।
विज्ञापन


इन लोगों को ऑनलाइन जानकारी लेने के लिए कहा गया, लेकिन दोनों आग बबूला हो रहे हैं। इसलिए पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। उसके बाद उप निरीक्षक ने दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की। दोनों ने अपना नाम भगत सिंह कालोनी सोनीपत हरियाणा निवासी कमल और हिमांशु बताया। दोनों ने कहा कि वह पुलिस से नहीं डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद हिमांशु ने उप निरीक्षक की नाक पर एक घूंसा मारा। जिससे उनकी नाक से खून निकलने लगा। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने हवलदार सुले चंद से हाथापाई की। शोर शराबा होने पर वहां काफी लोग जमा हो गए। जिसका फायदा उठाकर दोनों युवक वहां से भागने लगे। हवलदार ने पीछा कर हिमांशु को पकड़ लिया, जबकि कमल वहां से भाग गया। इस घटना से स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। हंगामें के चलते स्टेशन पर अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed