{"_id":"66ea63b990d8389fc60a6207","slug":"two-youth-drowned-in-yamuna-during-ganesh-idol-immersion-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में दो युवक डूबे, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में दो युवक डूबे, अभी तक कोई सुराग नहीं, तलाश जारी
Wed, 18 Sep 2024 10:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:53 AM IST
सार
गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में दो युवक डूब गए। बुधवार सुबह तक डूबे युवकों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में दो युवक डूब गए। बुधवार सुबह तक डूबे युवकों का कोई सुराग नहीं लगा है। दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग व अन्य एजेंसी युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दो युवा लड़के (चचेरे भाई) नाम विशाल पुत्र बॉबी निवासी बी-1/128, गोकुल धाम सोसाइटी, डीएलएफ भोपरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद, उम्र-21 वर्ष और तुषार पुत्र मुकेश निवासी सर्वेंट क्वार्टर, कोठी नंबर 28, जनपथ नई दिल्ली, उम्र-18 वर्ष। वे दोनों चार अन्य लड़कों अशोक, सुमित, दिव्यांश और कृष के साथ गणेश विसर्जन के लिए क्राउन प्लाजा के पास से होते हुए यमुना नदी पर आए थे, जहां वे यमुना में डूब गए।
विज्ञापन
देर रात से ही उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर गोताखोरों, नावों, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और बचाव कार्य जारी है, हालांकि यमुना में पानी अधिक होने के कारण अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन