फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two workers who went to clean the sewer in Narela died of suffocation

दिल्ली में बड़ा हादसा: सीवर की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Fri, 21 Feb 2025 09:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Feb 2025 09:43 PM IST
सार

सभी को एसआरसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विजय और नंदू को मृत घोषित कर दिया गया और तीसरा अनिल फिलहाल बयान देने की हालात में नहीं है। 

विज्ञापन
Two workers who went to clean the sewer in Narela died of suffocation
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के नरेला इलाके में शुक्रवार को सीवर की सफाई करने अंदर गए दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने के लिए सीवर में एक मजदूर अचेत हो गया। 

विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:15-12.30 बजे दो व्यक्ति विजय मोची पुत्र विष्णु देव निवासी वार्ड नं. 15, चिल्लर चौक, बेगूसराय, बिहार उम्र करीब 36 वर्ष और नंदू पुत्र हरदयाल निवासी गांव संगवार, टीकम गढ़ एमपी उम्र 44 वर्ष पॉकेट 6, नियर मंशा देवी अपार्टमेंट, नरेला में सफाई के लिए सीवर में उतरे। दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीसरा व्यक्ति अनिल कुमार पुत्र वैजनाथ निवासी गांव भेड़िया टोला, अमरपुर, भोजपुर, बिहार उम्र करीब 37 वर्ष जो उनकी देखरेख कर रहा था वह भी सीवर में घुस गया। सभी को एसआरसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विजय और नंदू को मृत घोषित कर दिया गया और तीसरा अनिल फिलहाल बयान देने की हालात में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed