फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two workers died after falling from 12th floor at Gaur City Center in Greater Noida

दोस्ती में जान कुर्बान: 12वीं मंजिल से लटक रहे मनोज को बचाने गया था अब्दुल, फिर दोनों की चली गई जान, रुला देने वाला हादसा

Sat, 18 Jun 2022 10:51 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Jun 2022 10:51 PM IST
सार

गौड़ सिटी सेंटर में दर्दनाक हादसा हुआ है। युवक को बचाने गया उसका दोस्त भी हादसे का शिकार हो गया। दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two workers died after falling from 12th floor at Gaur City Center in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निर्माणाधीन गौड़ सिटी सेंटर में कार्यरत दो श्रमिक शनिवार को 12वीं मंजिल से गिर गए। अचेत अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में दोनों श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। स्वजन की तरफ से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी सेंटर में निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन साइट पर दो लिफ्ट लगने की जगह बनी हुई है। एक लिफ्ट लगने का कार्य चल रहा है दूसरे के लिए जगह खाली है। 12वीं मंजिल पर खाली जगह के पास दो श्रमिक 35 वर्षीय मनोज मंडल व मोहम्मद अब्दुल (19 वर्ष) सफाई कर रहे थे। मनोज व अब्दुल मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के निवासी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम करते समय मनोज का संतुलन बिगड़ने से वह लिफ्ट के लिए बनी जगह में लटक गया। उनको बचाने के चक्कर में अब्दुल भी चपेट में आ गया। दोनों 12वीं मंजिल से नीचे भूतल पर आ गिरे। गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा उपकरण का इंतजाम नहीं है। यदि खाली जगह में जाल लगा होता तो दोनों श्रमिकों की जान बच सकती थी। पूर्व में भी लापरवाही के चलते ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोगों की जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed