फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two woman sexually asault in faridabad

दो महिलाएं बनीं यौन हिंसा का शिकार, के दर्ज

Thu, 08 Jun 2017 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 08 Jun 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
  two woman sexually asault in faridabad
डेमो पिक

शहर में दो महिलाओं ने अपने ससुराल वालों पर दहेज और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसमें से एक महिला ने जबरन गर्भपात करवाने को मजबूर करने का भी आरोप लगाया है। वहीं एक युवती की ईमेल आईडी हैक कर अश्लील सामग्री पोस्ट कर युवक द्वारा उसे परेशान किया गया। तीनों पीड़िताओं ने बुधवार को अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामलों में जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


सदर बल्लभगढ़ थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला के मुताबिक, उसका विवाह अप्रैल 2008 में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास-ससुर और ननद दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुराल के पुरुष सदस्य उसके साथ छेड़खानी करते थे। आरोप है कि पति दुष्कर्म करता है। ससुरालियों ने मारपीट कर उसके गहने जेवर भी छीन लिए। एसएचओ सदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं, एक महिला ने एसजीएम नगर थाने में पति पर यौन उत्पीड़न करने और ससुराल वालों पर जबरन गर्भपात करवाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक, पति और ससुराल के लोग उसको दस लाख रुपये के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। थाने के एएसआई अनिरुद्ध ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दिल्ली निवासी सुमित गुप्ता के खिलाफ बुरी नीयत से पीछा करने, ईमेल आईडी हैक कर अश्लील सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। एसएचओ सराय ख्वाजा थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed