फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two thugs arrested for defrauding money in name of IAS and IPS in Delhi

IAS-IPS के नाम पर ऐंठे रुपये: अधिकारियों के नाम से अकाउंट बनाकर करते थे जालसाजी, 2000 लोगों को बना चुके शिकार

Sun, 22 Oct 2023 06:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Oct 2023 06:36 PM IST
सार

बच्चों की सहायता के नाम पर लोगों से डोनेशन के नाम पर एकम ऐंठ रहे थे। फिलहाल ये खुद को दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त बता रहे थे। ये 2000 से ज्यादा लोगों से 50 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Two thugs arrested for defrauding money in name of IAS and IPS in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने जालसाजी करने वाले दो आरोपियों प्रतापगढ़, यूपी निवासी रवि सिंह उर्फ आशीष और श्याम कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आईडी से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर पर खुद को आईपीएस, आईएएस और आईआरएस अधिकारी बताते थे और बच्चों की सहायता के नाम पर लोगों से डोनेशन के नाम पर एकम ऐंठ रहे थे। फिलहाल ये खुद को दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त बता रहे थे। ये 2000 से ज्यादा लोगों से 50 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। दोनों आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन में आईएएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारियों के आधा दर्जन से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पाए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि साइबर थाने में तैनात एसआई संदीप सैनी को सोशल मीडिया विश्लेषण के दौरान पता लगा कि दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा, आईपीएस 2017/एजीएमयूटी कैडर/बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एनआईटी भोपाल/भारत सरकार, के नाम से डिस्प्ले तस्वीर वाला एक ट्विटर अकाउंट खोला गया है। उपरोक्त अकाउंट एक आईपीएस अधिकारी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है और ये एक बैंक खाते में बच्चों/मरीजों की मदद करने के बहाने पैसे मांग रहा है। मामला दर्जकर साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर हंसा राम, एसआई संदीप सैनी व एचसी अनिल की टीम ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने उस बैंक खाते की जांच की जिसमें पैसा गया था। फेसबुक से भी डिटेल खंगाली गई। इंस्पेक्टर हंसाराम व एसआई संदीप सैनी की टीम ने जांच के बाद अतरसंड, थाना-कोहंडौर, तह-पट्टी, जिला-प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी रवि सिंह उर्फ आशीष(22) और श्याम कुमार (23) को प्रतापगढ़, यूपी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, तीन डेबिट/क्रेडिट कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और चेक बुक बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी रवि सिंह उर्फ आशीष ने खुलासा किया कि वह आईपीएस, आईएएस और आईआरएस अधिकारियों के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, जीमेल, लिंक्डइन, केओओ, थ्रेड्स आदि पर उनकी तस्वीरों व नामों का उपयोग करके फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाता था। उन्होंने आगे खुलासा किया कि वह फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चों की मदद के बहाने दान करने के लिए क्यूआर कोड के साथ मरीजों की तस्वीरें पोस्ट करते थे। ये 2000 लोगों से पैसे ले चुके हैं। बच्चों व मरीज के नाम पर लोगों से 11 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक इनको दान किए हैं। पुलिस उसे पहले भी इसी तरह के मामलों में दिल्ली और यूपी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, उसके पास से बरामद मोबाइल फोन में आईएएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारियों के कुल 8 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed