फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two teenage girls kidnapped from Delhi gang misdeed in Punjab three including a woman arrested

डांट से नाराज होकर छोड़ा था घर: दिल्ली की दो किशोरियों संग पंजाब में सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2024 09:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Jul 2024 09:17 PM IST
सार

सन्नी ने पंजाब में अपने एक दोस्त सोनू उर्फ सरून (27) के घर पर दोनों लड़कियों को बंधक बना लिया। यहां सोनू ने अपनी पत्नी कुलदीप कौर (25) की मदद से दोनों के साथ कई बार दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Two teenage girls kidnapped from Delhi gang misdeed in Punjab three including a woman arrested
मौज-मस्ती करने घर से निकली थीं दोनों - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से अगवा की गई दो किशोरियों के साथ पंजाब के आनंदपुर साहिब में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। माता-पिता की डांट से नाराज होकर निकली दोनों किशोरियों को उनके एक जानकार युवक सन्नी (22) ने बिहार बुलाकर उनको अगवा कर लिया। बाद में वह दोनों को अपने साथ पंजाब ले गया।

विज्ञापन

सन्नी ने पंजाब में अपने एक दोस्त सोनू उर्फ सरून (27) के घर पर दोनों लड़कियों को बंधक बना लिया। यहां सोनू ने अपनी पत्नी कुलदीप कौर (25) की मदद से दोनों के साथ कई बार दुष्कर्म किया। करीब चार माह चले सर्च ऑपरेशन के बाद आखिर पुलिस आरोपियों की लोकेशन पर पहुंच गई। पुलिस ने आनंदपुर साहिब से दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सन्नी, सोनू उर्फ सरून और उसकी पत्नी कुलदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, अगवा करने और मानव तस्करी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों किशोरियां अपने परिवारों के साथ हर्ष विहार इलाके में रहती हैं। दोनों ही चचेरी बहनें है और पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। माता-पिता अक्सर फोन चलाने पर दोनों को डांटते थे। 15 मार्च को दोनों घर से पेपर देने जाने की बात कर निकलीं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं।

परिजनों ने उनको काफी तलाश किया। पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। लोकल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी रही। इस बीच दोनों ने कॉल कर परिजनों को बताया कि वह ठीक-ठाक हैं धूमने निकली हैं, जल्द ही वह घर आ जाएंगी।

दोनों कभी खाटूश्याम, कभी हरिद्वार, जयपुर और दिल्ली में होने की बात करती रहीं। इस बीच लोकल पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही। पुलिस की टीम, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और हरियाणा में उनकी तलाश करती रही। इस बीच वह कॉल करतीं तो उनकी लोकेशन त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल की भी मिली, लेकिन उनका पता नहीं चला।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच का जिम्मा स्पेशल स्टाफ के अलावा एएटीएस को सौंप दिया। कई टीमों ने उनकी तलाश में अलग-अलग राज्यों की खाक छानी, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस लगातार उन नंबरों की पड़ताल करती रही जिनसे लड़कियां लगातार परिवार को कॉल कर रही थीं।

जी-सॉफ्ट सर्वर से की जा रही थी कॉल...
पुलिस ने लड़कियों के नंबर की पड़ताल की तो उनकी लोकेशन त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल की आ रही थी। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच हुई तो पता चला कि कॉल करने के लिए जी-सॉफ्ट सर्वर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी मदद से कॉलर की लोकेशन बदल जाती है। पुलिस ने जी-सॉफ्ट को लिखकर कॉलर की लोकेशन मांगी।

काफी प्रयास के बाद टीम को कॉलर की लोकेशन पंजाब के आनंदपुर साहिब की मिली। बिना देर किए टीम पंजाब पहुंची। वहां एक-एक घर की तलाशी लेने के बाद लड़कियों को एक मकान से बरामद कर लिया गया। आरोपी सोनू ने दोनों को डरा-धमकाकर अपने घर में बंधक बनाया हुआ था। दोनों को लेकर पुलिस की टीम दिल्ली आया।

एक किशोरी से सोनू ने शादी का नाटक किया...
दोनों किशोरी मौज-मस्ती करने घर से निकली थीं। इधर-उधर घूमने के बाद इन लोगों ने अपने जानकार दोस्त सन्नी को कॉल किया। सन्नी ने बताया कि वह फिलहाल अपने दोस्त सोनू के साथ बिहार आया हुआ है। सोनू का हलवाई का काम है। दोनों अपने काम के सिलसिले में बिहार आए हुए थे।
 

सन्नी ने दोनों लड़कियों से कहा कि वह बिहार आ जाएं। दोनों को बिहार बुलाने के बाद सन्नी और सोनू दोनों को लेकर पंजाब के आनंदपुर साहिब आ गए। यहां सोनू दोनों को डरा-धमकाकर अपने मकान में बंधक बना लिया। यहां आरोपी सोनू ने कई बार दोनों से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात में सोनू की पत्नी कुलदीप कौर ने सहयोग किया।

एक लड़की का विश्वास जीतने के लिए सोनू ने एक पंडित बुलाकर शादी का नाटक भी किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दोनों लड़कियों को आगे बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के प्रयासों से दोनों को बरामद कर लिया गया। दिल्ली लाकर दोनों लड़कियों को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed