फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two suspects involved in cyber fraud have been arrested from Bihar

Delhi: साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, मैसेज के जरिए एपीके फाइल भेज मोबाइल कर लेते थे हैक

Wed, 28 Jan 2026 11:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Jan 2026 11:07 AM IST
सार

मामला तब सामने आया जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासी अनिल भसीन ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग के जरिए उनके बैंक खाते तक अनधिकृत पहुंच बनाकर 5.81 लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
Two suspects involved in cyber fraud have been arrested from Bihar
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने साइबर ठगी करने के आरोप में बिहार के भागलपुर से दो आरोपयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मैसेज के जरिए एपीके फाइल भेजकर मोबाइल फोन हैक कर लिया करते थे। बाद में बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी की रकम 2 लाख 35 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के अनुसार यह मामला तब सामने आया जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासी अनिल भसीन ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग के जरिए उनके बैंक खाते तक अनधिकृत पहुंच बनाकर 5.81 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान साइबर थाना प्रभारी राहुल कुमार व एसआई मोहित मोहत कुमार की टीम ने डिजिटल ट्रेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिससे सुराग बिहार के भागलपुर तक पहुंचे। इसके बाद आरोपियों पितांबर कुमार (29) और विकास कुमार (29) को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ऐसे करते थे ठगी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीडि़तों के मोबाइल फोन पर एपीके फाइलें भेजते थे। इन फाइलों के इंस्टॉल होते ही उन्हें बैंकिंग से जुड़े गोपनीय विवरण तक पहुंच मिल जाती थी, जिसके बाद वे अनधिकृत लेनदेन को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित पीडि़तों और कडिय़ों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed