{"_id":"645f59c10fd6a03bec0549ca","slug":"two-students-commit-suicide-after-failing-in-cbse-board-exams-in-delhi-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रिजल्ट में कम नंबर आने पर 12वीं की दो छात्राओं ने दी जान, फेल होने से थीं दोनों परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रिजल्ट में कम नंबर आने पर 12वीं की दो छात्राओं ने दी जान, फेल होने से थीं दोनों परेशान
Sat, 13 May 2023 03:05 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 13 May 2023 03:05 PM IST
सार
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट आने के बाद दिल्ली में 12वीं की दो छात्राओं ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को दोनों के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई की ओर से बीते शुक्रवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। जिसके बाद देश के कई राज्यों से छात्रों के द्वारा आत्महत्या की खबरें सामने आईं। ताजा मामला दिल्ली का बताया जा रहा है। जहां पर 12वीं कक्षा की दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। एक मामला सुल्तानपुरी से है तो वहीं दूसरा मामला हरि नगर का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुरी इलाके में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी। परिणाम आने के बाद से छात्रा तनाव में थी। दूसरी तरफ हरि नगर इलाके में भी एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा के परीक्षा में कम नंबर आए थे। जिससे वह परेशान हो गई थी और जिसके बाद छात्रा ने खुदकुशी कर ली। इस छात्रा के पास से भी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन