फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two storeyed building collapsed in loni of Ghaziabad

यूपी: गाजियाबाद में बारिश से गिरी दो मंजिला इमारत, महिला की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Sat, 01 Sep 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 01 Sep 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
Two storeyed building collapsed in loni of Ghaziabad
लोनी में गिरी बिल्डिंग - फोटो : प्रभात पांडेय
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से हो रही बारिश के बाद गाजियाबाद के लोनी में दो मंजिला इमारत गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में विजय विहार कालोनी में शनिवार सुबह अचानक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में दबकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कौशल्या की मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार यह मकान दिल्ली के यमुना विहार निवासी मनोज चौधरी का है। बिहार के पटना निवासी सुरेश ने इसे किराए पर ले रखा था।

इस दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर शादी के कार्ड का प्रिंटिंग प्रेस चल रहा था। जबकि ऊपर वाले मंजिल पर परिवार रहता था।

इस घर में पत्नी संजू देवी, बेटा सोनू, आर्यन और बेटी सोनी रहते थे। साथ में बिहार निवासी 3 कारीगर मुन्ना, जितेंद्र और पप्पू भी रहते थे।

मकान भरभरा कर गिरने की वजह से कारीगर मुन्ना और जितेंद्र घायल हैं जबकि रिश्तेदार मंजीत को मामूली चोट आई है। घटना के बाद नगरपालिका, फायर ब्रिगेड समेत प्रशासन की टीम मलबा हटाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed