फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two stations police did not remove dead body from the bag in delhi.

जब 2 थानों की पुलिस भी बोरे से नहीं निकाल पाई लाश

Tue, 06 Jan 2015 11:19 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
two stations police did not remove dead body from the bag in delhi.

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मंगलवार सुबह बोरे में लाश मिलने की जानकारी के बाद दो थानों की पुलिस छह घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही।

विज्ञापन


बुराड़ी और भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने अंत में नक्शा मंगवाकर अपने सीमा का निर्धारण किया। बोरी बुराड़ी इलाके में पाई गई थी। पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसमें लाश की जगह जानवर की खाल भरी हुई मिली।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे मुकुंदपुर इलाके में नाले के पास किसी ने एक लावारिस बोरी देखी। बोरी में लाश होने की आशंका में उसने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार विवाद में उलझी रही पुलिस

two stations police did not remove dead body from the bag in delhi.

सूचना मिलते ही पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी बुराड़ी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बुराड़ी थाना की पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद इसे भलस्वा डेयरी थाना का इलाका बताया।

मौके पर पहुंची भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने भी उसे अपना इलाका मानने से इंकार कर दिया। घंटो भर पुलिसकर्मी एक दूसरे का इलाका बताते रहे। इस सूचना पर दोनों थानों की पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और छह घंटे बाद नक्शा देखकर इलाके का निधारण किया।

इस दौरान घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सीमा निर्धारण होने के बाद बुराड़ी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और बोरी को खोला। जैसे ही बोरी से जानवर के खाल निकले लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed