{"_id":"6408b5ec1c4947db4a0a7a83","slug":"two-stabbed-to-death-in-west-delhi-brawl-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पश्चिमी दिल्ली में झगड़े में दो की चाकू मारकर हत्या, पांच घायल; अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पश्चिमी दिल्ली में झगड़े में दो की चाकू मारकर हत्या, पांच घायल; अस्पताल में कराया भर्ती
Wed, 08 Mar 2023 09:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 08 Mar 2023 09:51 PM IST
सार
झगड़े में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस को दोपहर करीब 1.30 बजे घटना के बारे में फोन आया।
विज्ञापन
मैकेनिक पर चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में बुधवार को झगड़े में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस को दोपहर करीब 1.30 बजे घटना के बारे में फोन आया। पुलिस ने कहा कि झगड़ा फ्रेंड्स एन्क्लेव के रहने वाले सोनू और अभिषेक नाम के दो लोगों के बीच हुआ।
विज्ञापन
अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू और उनकी लड़ाई में हस्तक्षेप करने वालों को भी चाकू मार दिया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने कहा कि बाद में अभिषेक पर भी काबू पा लिया गया और चाकू मार दिया गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल अभिषेक और एक अन्य व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीसीपी ने कहा कि अन्य तीन लोगों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन