फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two separate notices issued to companies in 5 days at noida

5 दिन में कंपनियों को जारी किए दो अलग-अलग नोटिस, यूपीपीसीबी की कार्रवाई पर उठे सवाल

Sat, 11 Aug 2018 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 11 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
Two separate notices issued to companies in 5 days at noida

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई पर उद्यमियों का कहना है कि यूपीपीसीबी ने पांच दिन के अंदर दो अलग-अलग तरह के नोटिस जारी किए हैं। 30 जुलाई को जारी नोटिस में 14 दिन के अंदर जवाब मांगा गया था। जबकि 3 अगस्त को कंपनी को बंद करने का नोटिस जारी कर दिया गया। उद्यमियों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है।

विज्ञापन


यूपीपीसीबी की इस कार्रवाई में सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, जिले की 54 कंपनियों को चिह्नित किया गया था। इनकी जांच की गई तो 32 कंपनियों में मानक पूरे नहीं मिले। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर यूपीपीसीबी ने इन कंपनियों पर कार्रवाई की और आठ को बंद करा दिया है। बाकी नोटिस दिया है।
विज्ञापन


जबकि, एनजीटी का फैसला आना बाकी था। उससे पहले ही यह कार्रवाई की गई। उद्यमियों की संस्था अग्नि का आरोप है कि यूपीपीसीबी ने 30 जुलाई को इन कंपनियों को नोटिस जारी किया था और 14 दिन के अंदर जवाब देने को कहा था। दिया हुआ समय पूरा भी नहीं हुआ था कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से एक ओर नोटिस जारी कर दिया गया और आठ कंपनियों का उत्पादन बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नोटिस 3 अगस्त को जारी किया गया, लेकिन कंपनियों के पास 8 अगस्त तक पहुंचा है। वहीं शनिवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से शिकायत की है। उधर इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने चुप्पी साध ली है और कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed