{"_id":"5f1a4a2318845667cbf676c44175d9d0","slug":"two-security-guards-died-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में सुलगती रही आग, दो गार्डों ने गंवा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में सुलगती रही आग, दो गार्डों ने गंवा दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 02 Jan 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 27 स्थित तार्श ओवरसीज पैकिंग फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी करने गए श्याम और प्रतान नाम के सुरक्षा गार्डों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन
उनके शव एक कमरे में मिले। कमरे में एक लोहे की परात में आग जली हुई थी। पुलिस के मुताबिक बंद कमरे में गैस बनने से दम घुट कर दोनों की मौत हुई, जबकि परिजन दोनों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
फैक्ट्री में एक टेलीशॉपिंग कंपनी की पैकिंग तैयार की जाती है। यहां फायरगेट सिक्योरिटी की ओर से श्याम और प्रताप को तैनात किया गया था। दोनों रात की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन
सुबह करीब 7:30 बजे दूसरा सुरक्षा गार्ड पीटर फर्नांडीस ड्यूटी करने पहुंचा। उसके मुताबिक काफी देर तक खटखटाने के बावजूद गेट नहीं खुला तो वह दीवार फांद कर फैक्ट्री के अंदर घुसा।
सिक्योरिटी रूम में उसने श्याम और प्रताप को मरा हुआ पाया। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। उसने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक मनीष और पुलिस को दी।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने जहर देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया। श्याम मूल रूप से भिंड (मध्यप्रदेश) का रहने वाला था जबकि प्रताप ग्वालियर (मध्यप्रदेश) का, वह सराय ख्वाजा में परिवार के साथ रह रहा था।
एसएचओ सेक्टर 31 हेमंत कुमार ने बताया कि दोनों ने रात को कमरा बंद कर हाथ तापने के लिए लोहे की परात में आग जलाई थी। बंद कमरे में गैस बनने से दम घुटने के कारण दोनों की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा तय की जाएगी।