{"_id":"67fe87bea25b840aa70b9c12","slug":"two-seats-will-be-reserved-for-children-of-people-who-gave-land-in-veer-savarkar-college-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रोशनपुरा में बन रहा वीर सावरकर कॉलेज, जमीन देने वाले लोगों के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी दो सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रोशनपुरा में बन रहा वीर सावरकर कॉलेज, जमीन देने वाले लोगों के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी दो सीटें
Tue, 15 Apr 2025 09:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:52 PM IST
सार
डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि सकारात्मक और प्रगतिशील कदम के तहत इस कॉलेज में प्रति पाठ्यक्रम उन लोगों के बच्चों के सीट आरक्षित करने का फैसला किया है, जिन्होंने कॉलेज को बनाने के लिए जमीन दी है।
विज्ञापन
classroom demo
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजफगढ़ स्थित रोशनपुरा गांव में तैयार हो रहे डीयू के वीर सावरकर कॉलेज में दो सीटें जमीन देने वाले लोगों के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी। डीयू प्रत्येक पाठ्यक्रम में दो सीटें आरक्षित करेगा। इसमें एक सीट छात्रा व दूसरी सीट छात्र के लिए होगी। जल्द ही डीयू प्रशासन गांव की पंचायत के साथ मिलकर इसके लिए नियम तय करेगा। सीट आरक्षित होने से गांव को प्रोत्साहन भी मिलेगा। अभी कॉलेज का निर्माण पूरा होने में एक से डेढ़ साल का समय लगेगा।
विज्ञापन
डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि सकारात्मक और प्रगतिशील कदम के तहत इस कॉलेज में प्रति पाठ्यक्रम उन लोगों के बच्चों के सीट आरक्षित करने का फैसला किया है, जिन्होंने कॉलेज को बनाने के लिए जमीन दी है। दो सीटों में से एक सीट छात्रा के लिए होगी। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए एक छात्रा के लिए सीट आरक्षित करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
पंचायत के साथ बैठकर नियम तय किए जाएंगे
इस सीट के लिए कौन योग्य होंगे और सीट कैसे मिलेगी, इस पर उन्होंने कहा कि इसके लिए गांव की पंचायत के साथ बैठकर नियम तय किए जाएंगे। मालूम हो कि यह कॉलेज नजफगढ़ स्थित रोशनपुरा गांव के लोगों की ओर से दी गई जमीन पर तैयार किया जा रहा है। क्या यह आरक्षण बाद में भी जारी रहेगा, इस पर उन्होंने कहा कि यह जब नियम तय हो जाएंगे तभी बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
दोनों प्रोग्राम के लिए कुल 60 सीटें होंगी
डीयू के इस कॉलेज के लिए प्रशासन के पास कई कोर्सेज के लिए मंजूरी है। अभी शिक्षकों के पद तय होना बाकी हैं। इस शैक्षणिक सत्र से कॉलेज के लिए चार वर्षीय दो स्नातक पाठ्यक्रम बीएससी कंप्यूटर साइंस और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दोनों प्रोग्राम के लिए कुल 60 सीटें होंगी।
कॉलेज की अनुमानित लागत 140 करोड़ रुपये है
मालूम हो कि डीयू के पश्चिमी परिसर से केवल पांच मिनट की दूरी पर वीर सावरकर कॉलेज तैयार किया जा रहा है। 18,816,56 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में तैयार होने वाले इस कॉलेज की अनुमानित लागत 140 करोड़ रुपये है। कॉलेज परिसर में 24 क्लास रूम, आठ ट्यूटोरियल कक्षाएं, 40 संकाय कक्ष, विभागीय पुस्तकालय, सम्मेलन कक्ष और कैंटीन होगी। यह कॉलेज दिल्ली में उच्च शिक्षा की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहयोग करेगा।