नामी स्कूल के शिक्षकों ने किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सेक्टर-28 स्थित गेस्ट हाउस में नौकरी के बहाने युवती को बुलाकर गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें सामने आया है कि दोनों ही आरोपी शहर के नामी स्कूल में टीचर है।
एक हफ्ते बाद पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जिसमें चौथे आरोपी के नाम का भी खुलासा हो गया है। पुलिस से फरार चल रहे चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दोनों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 22 नवंबर की रात को मूलरूप से बिहार निवासी 19 वर्षीय युवती को नौकरी के बहाने कन्हई गांव से सेक्टर-28 स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में बुलाया गया।
जहां मुख्य आरोपी बिजनेसमैन राहुल और उसके तीन साथियों ने मिलकर उसके साथ बारी-बारी सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। अगली सुबह किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और हिम्मत कर पुलिस के पास पहुंच सारी घटना को बताया।
पीड़िता के बयान पर दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।
पिछले एक हफ्ते से पुलिस की टीम फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई थी। बीती रात पुलिस ने योजना के साथ दो और आरोपियों को सेक्टर-9 और सेक्टर-51 से गिरफ्तार किया।
पुलिस की पकड़ में आए आरोपी बसंत शर्मा सुशांतलोक स्थित नामी स्कूल शैलोम हिल्स में फीजिक्स का शिक्षक है जबकि तीसरा आरोपी योगेश (47) सेक्टर नौ स्थित सिद्धेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं के छात्रों को पढ़ाता है। पुलिस कस्टडी में आरोपियों ने चौथे आरोपी का भी नाम उगल दिया।
चौथे आरोपी के रुप में दिल्ली छतरपुर निवासी अनिल खत्री नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है। जो अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस के मुताबिक चारों ने ही युवती को झांसा देकर सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था।
इस पूरे मामले में दोनों शिक्षकों की गिरफ्तारी के बाद स्कूल प्रबंधन भी सकते में है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर चौथे आरोपी की धरपकड़ की कार्रवाई कर रही है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी के मुताबिक चौथे आरोपी के बारें में कई अहम सुराग मिल गए है जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।