{"_id":"5d680b0c8ebc3e01586ee565","slug":"two-resident-doctors-of-safdarjung-hospital-injured-in-an-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा
Thu, 29 Aug 2019 11:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
सफदरगंज अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। बृहस्पतिवार को सफदरजंग अस्पताल में एक डॉक्टर से मारपीट के बाद काफी हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते ही शाम को सभी डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने प्रबंधन को पत्र लिखते हुए सख्त कार्रवाई के अलावा डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
आरडीए के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को लिवर क्रोनिक रोग से ग्रस्त एक 40 वर्षीय मरीज अस्पताल के वार्ड नंबर 12 में भर्ती था। गंभीर स्थिति के कारण मरीज ने दम तोड़ दिया, लेकिन परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर के साथ मारपीट की। काफी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने डॉक्टर पर जब हमला किया तो उनके हाथ में लाठी डंडे और रोड तक थी।
विज्ञापन
इस घटना में डॉक्टर को काफी चोटें आई हैं। अस्पताल के ही आपातकालीन विभाग में डॉक्टर का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक इस मामले में आरोपी परिजनों के खिलाफ कानूनी एफआईआर दर्ज नहीं होती है और डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री को करना पड़ सकता है विरोध का सामना
शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शाम करीब साढ़े तीन बजे सफदरजंग अस्पताल आने वाले हैं। यहां स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की वर्षगांठ पर केंद्रीय मंत्री कई प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हड़ताल पर बैठे डॉक्टर शुक्रवार को मंत्री का घेराव कर अपनी सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। उधर सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय से भी इस मामले को जल्द निपटाने के आदेश चिकित्सा अधीक्षक को दिए गए हैं। इस घटना में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।