फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two real brothers who stole from houses arrested

पकड़े गए शातिर चोर: घरों में घुसकर करते थे चोरी, दो सगे भाई गिरफ्तार; लाखों की नकदी और गहने बरामद

Tue, 10 Oct 2023 04:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Oct 2023 04:40 AM IST
सार

एक बदमाश पर 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लाहौरी गेट थाने का घोषित बदमाश भी है और उसपर मकोका के तहत मामला दर्ज है। जबकि उसके भाई पर छह मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Two real brothers who stole from houses arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

रानीबाग इलाके में एक फैक्टरी मालिक के घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों बदमाश सगे भाई हैं। एक बदमाश पर 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लाहौरी गेट थाने का घोषित बदमाश भी है और उसपर मकोका के तहत मामला दर्ज है। जबकि उसके भाई पर छह मामले दर्ज हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 75 लाख रुपये, 612 ग्राम सोने के गहने, एक किलोग्राम चांदी के गहने, 42 कलाई घड़ियां, एक पिस्टल बरामद की है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने रानीबाग के 11 घरों में हुई चोरी के साथ साथ शालीमार बाग में हुई एक चोरी के मामले की सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 30 अगस्त को रानीबाग में रहने वाले एक फैक्टरी मालिक विकास गुलाटी के घर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 2.47 लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस टीम ने घर के आस पास के कई सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में पुलिस ने स्कूटी पर बैठे दो संदिग्ध युवकों को देखा। दोनों हेलमेट पहने हुए थे। जांच में स्कूटी का नंबर फर्जी पाया गया। इसी बीच पुलिस को वारदात में गौतमपुरी निवासी शादाब के वारदात में शामिल होने की गुप्त सूचना मिली।
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वह लाहौरी गेट थाने का घोषित बदमाश है और उसपर मकोका सहित 53 मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से पुलिस ने रानी बाग से चुराए गए दो आधार कार्ड सहित एक महिला के पर्स के साथ 2.47 लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने उसके निशानदेही पर एक पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल औजार भी बरामद कर लिए। पूछताछ में शादाब ने कई अन्य चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह अपने भाई जफर के साथ 19 सितंबर को शालीमार बाग के एक घर में वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उन्होंने 36.53 लाख रुपये, 412 ग्राम सोने के गहने और करीब एक किलो चांदी की चोरी की थी। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 40 कलाई घड़ियाँ, दो कैमरे भी बरामद कर लिए। पुलिस ने शादाब के निशानदेही पर उसके भाई जफर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों भाईयों के निशानदेही पर पुलिस ने कुल 75 लाख रुपये, लाखों के गहने बरामद कर लिए हैं। जफर के निशानदेही पर पुलिस ने शालीमार बाग की वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली। जफर ने बताया कि रानीबाग की वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और चुराए गए कुछ गहने फरीदाबाद में रहने वाले अपने साथी मोहम्मद वासी को दे दिया था। मोहम्मद वासी फिलहाल फरार है। पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed