{"_id":"5ca9463dbdec221441199117","slug":"two-persons-arrested-for-misbehaving-with-traffic-police-personnel-in-ber-sarai-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बिना हेलमेट रोकने पर भड़के युवक-युवती, सिपाही को पीटा, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बिना हेलमेट रोकने पर भड़के युवक-युवती, सिपाही को पीटा, दोनों गिरफ्तार
Sun, 07 Apr 2019 06:07 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 07 Apr 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनगढ़ इलाके में बिना हेलमेट बाइक पर जा रहे युवक-युवती को ट्रैफिक सिपाही ने रोका तो दोनों हाथापाई पर उतर आए। सिपाही को पीटने के बाद उन्होंने उसकी वर्दी फाड़ दी। साथ ही, एएसआई के हाथ से चालान मशीन लेकर जमीन पर पटक दी। अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने सूूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
सिपाही के बयान पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। युवक दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ता है, जबकि युवती जिम्स में पढाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, वसंत विहार ट्रैफिक सर्किल में तैनात सिपाही नरसी अन्य पुलिसकर्मियों ने साथ शुक्रवार शाम बेर सराय मार्केट के पास वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
शाम करीब पांच बजे वेदांता देसिका मार्ग पर बेर सराय मार्केट की ओर से एक बाइक पर मालवीय नगर खिड़की एक्सटेंशन निवासी विनय खन्ना और रिचा शर्मा आते दिखे। दोनों के बिना हेलमेट होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। युवक बाइक तेजी से चलाकर वहां से चला गया। नरसी के मुताबिक, करीब दस मिनट बाद दोनों वापस लौटे और उनसे हाथापाई शुरू कर दी। युवती भी उनसे उलझ गई और वर्दी फाड़ दी। युवती इतने पर भी शांत नहीं हुई और एएसआई के हाथ से चालान मशीन छीनकर उसे जमीन पर पटक दिया। उसने उनके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। पुलिसकर्मियों ने दोनों को काबू कर किशनगढ़ थाना पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन