फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two people try to kidnap a girl in greater noida case registered

नोएडाः किशोरी को स्कूटी पर बैठाकर ले जाने की कोशिश, ग्रामीणों ने दो को पीटा

Sat, 24 Aug 2019 10:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 24 Aug 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
two people try to kidnap a girl in greater noida case registered
अपहरण

क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह के घूमने की अफवाह के बीच सुतियाना गांव में 11 साल की किशोरी के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान नोएडा सेक्टर-117 निवासी राममिलन और सेक्टर-78 निवासी बादली कृष्ण कुमार सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मूलरूप से हमीरपुर निवासी अनीता पत्नी ज्ञानेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  रिपोर्ट में कहा है कि वह सुतियाना गांव में किराये पर रहती हैं। शुक्रवार शाम अनिता की 11 वर्ष की बेटी मानसी और अन्य बच्चे घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान दो लोग उनके पास आकर बैठ गए और खिलौने देकर बहलाने फुसलाने लगे। आरोप है कि तभी आरोपियों ने मानसी को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। 
विज्ञापन


अनीता मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अनिता के शोर मचाने पर लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर बुरी तरह पीटा। सूचना मिलने पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। मामले में अंकिता पत्नी लक्ष्मीनारायण, शीतल आदि ने भी शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पास में ही काम करते हैं और उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed