{"_id":"66ec483c966e88b9a0095e2a","slug":"two-people-sleeping-on-the-sidewalk-crushed-by-a-car-one-died-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दर्दनाक हादसा: फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की मौत
Thu, 19 Sep 2024 09:20 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 19 Sep 2024 09:20 PM IST
सार
मृतक की पहचान सोनू (40) के रूप में हुई है। वह मूलत: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के निवासी थे। जबकि सुंदर नगरी निवासी मोहम्मद इस्लाम को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
इसी कार से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वामी दयानंद अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू (40) के रूप में हुई है। वह मूलत: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के निवासी थे। जबकि सुंदर नगरी निवासी मोहम्मद इस्लाम को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मोहम्मद इस्लाम गांधी नगर इलाके में रिक्शा चलाता है। जबकि सोनू सामान से लदे रिक्शों व ठेलों में धक्का लगाने का काम करता था। दोनों बुधवार रात गांधी नगर पुश्ता रोड पर मदर डेयरी के सामने फुटपाथ पर सो रहे थे। बुधवार देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार कार ने इनको कुचल दिया। चालक राहुल कुमार ने शराब पी रखी थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह शास्त्री नगर दिल्ली का रहने वाला है और कार चलाने का काम करता है।
विज्ञापन