{"_id":"5e87be558ebc3e7745353a38","slug":"two-people-escaped-from-narela-isolation-camp-causing-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेला आइसोलेशन कैंप से दो लोगों के भागने की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेला आइसोलेशन कैंप से दो लोगों के भागने की सूचना से मचा हड़कंप
Sat, 04 Apr 2020 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Apr 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बने कोरोना आइसोलेशन कैंप से दो संदिग्धों के भागने की सूचना से दिल्ली पुलिस में शुक्रवार को हड़कंप मचा रहा। पुलिसकर्मियों में ये खबर फैल गई थी कि डॉक्टर के कपड़े पहनकर कोरोना के दो संदिग्ध भाग गए हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव खुद आइसोलेशन कैंप गए। बाहरी-उत्तरी जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने शुक्रवार देर शाम बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों से गिनती में गड़बड़ हो गई थी। शाम को गिनती की गई तो सब संदिग्ध कैंप में ही मिले।
विज्ञापन
बाहरी-उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को डॉक्टर के कपड़े पहनकर कैंप से दो लोगों के भागने की सूचना चल रही थी। इस सूचना के बाद इलाके में घेराबंदी कर दी गई थी। जिले व थाने के पुलिस अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया तो वह टालमटोल करते दिखे। शुक्रवार शाम को कैंप में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और अर्द्धसैनिक बलों को सुरक्षा में लगा दिया गया।
विज्ञापन
इस आइसोलेशन कैंप में कुल 1261 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनमें से 1006 निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमाती और 255 विदेशी हैं। ज्यादातर जमातियों को यहीं क्वारंटाइन किया हुआ है। कुछ अन्य लोगों को भी यहां रखा गया है।
विज्ञापन
आर्मी मेडिकल कोर की टीम निरीक्षण करने पहुंची
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नरेला आइसोलेशन कैंप में शुक्रवार सुबह आर्मी मेडिकल कोर की टीम पहुंची थी। इस टीम ने यहां का निरीक्षण किया और डॉक्टरों से बात की। निरीक्षण के बाद आर्मी मेडिकल कोर की टीम यहां से चली गई।