टुंडला ईएमयू की छत पर चढ़े दो युवक करंट से झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टुंडला से दिल्ली की ओर जा रही ईएमयू की छत पर चढ़े दो युवकों को गाजियाबाद स्टेशन पर करंट लग जाने से झुलस गए। यह घटना रविवार की है।
रविवार दोपहर करीब पौने एक बजे टुंडला से दिल्ली की ओर जाने वाली ईएमयू ट्रेन गाजियाबाद के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर रुकी।
उस वक्त ईएमयू ट्रेन पर कुछ लोग सवार थे उनमें से दो युवकों को करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि वो दोनों बुरी तरह झुलस गए।
घायलों को सफदरजंग रेफर किया गया
खबरों के अनुसार ये दोनों ईएमयू की छत पर लगे ओएचई की जद में आ गए जिससे इन्हें करंट लग गया और ये झुलस गए।
ओएचई से झुलसने वाले दोनों व्यक्तियों में एक मुजफ्फरनगर निवासी नफीस और मैनपुरी निवासी रामगोपाल है। घटना की सूचना मिलते ही इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इनकी हालत गंभीर देखकर इन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। इनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।