{"_id":"65e3dc5a1444be086607a7f7","slug":"two-people-beat-up-the-lawyer-after-hitting-him-in-the-car-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही ने दिखाई बहादुरी: नशे में धुत शख्स ने हवा में लहराई पिस्टल, दो पकड़े; वकील की पिटाई कर भाग रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही ने दिखाई बहादुरी: नशे में धुत शख्स ने हवा में लहराई पिस्टल, दो पकड़े; वकील की पिटाई कर भाग रहे थे
Sun, 03 Mar 2024 07:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:41 AM IST
सार
आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की पहचान गांव गढ़मुखम आगरा यूपी निवासी रविंदर सिंह और आवास विकास कालोनी आगरा निवासी दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Delhi Crime
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने टक्कर मारने के बाद कार चला रहे वकील की पिटाई करने वाले सेना नायक समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े जाने के दौरान शराब के नशे में धुत आरोपी ने गोली चलाने की कोशिश की। महिला सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की पहचान गांव गढ़मुखम आगरा यूपी निवासी रविंदर सिंह और आवास विकास कालोनी आगरा निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविंदर आगरा के एक रेस्टोरेंट में काम करता है, वहीं दीपक सेना में नायक है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस को कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि दो लड़कों ने उसकी कार में टक्कर मार दी और मारपीट की है। सूचना मिलते ही पुलिस हौजखास विलेज पहुंची। शिकायतकर्ता कर्मनया सिंह मिले। उन्होंने बताया कि वह वकील हैं और कार में ऑफिस से आ रहे थे। जगन्नाथ मंदिर के पास एक कार ने ओवरटेक किया और उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद स्विफ्ट कार से दो लोग निकले और उसकी पिटाई कर हौज खास विलेज की ओर भाग गए। उसने उनका पीछा किया। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी ई बाइक में टक्कर मारकर भागने लगे। वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। नशे की हालत में कार चला रहे रविंदर ने हवा में बंदूक लहरा दी। इलाके में मौजूद महिला सिपाही वनरुलाती ने अकेले ही आरोपी के पिस्टल को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।